Hanuman Chalisa
✕

Corona के कोहराम के लिए अमेरिका ने चीन पर लगाया यह आरोप...

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (01:35 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि चीन को दुनियाभर में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के प्रसार के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। अधिकारी ने साथ ही चीन पर यह आरोप भी लगाया कि वह निम्न गुणवत्ता के एंटीबॉडी जांच किट का निर्यात करके इस स्थिति से लाभ अर्जित कर रहा है।

पिछले कुछ हफ्तों में, ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने चीन पर गैर-पारदर्शी होने और उसे दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह वायरस एक महामारी का रूप लेने से पहले पहली बार चीन के वुहान शहर में सामने आया था।

व्यापार एवं विनिर्माण कार्यालय के निदेशक तथा राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अधिनियम के नीति समन्वयक पीटर नवारो ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, चीन ने वायरस को छह सप्ताह तक छिपाया। वे इसे वुहान में काबू कर सकते थे। उन्होंने नहीं किया। उन्होंने दुनियाभर में इसे फैलाया। सैकड़ों चीनी मिलान, न्यूयॉर्क और अन्य स्थानों के लिए विमानों में सवार हुए।

उन्होंने कहा, उस छह सप्ताह की अवधि के दौरान, उन्होंने दुनियाभर में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और मास्क जैसे बचावों की कमी उत्पन्न की जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य कर्मी इनसे वंचित हुए। आज चीन इस स्थिति का लाभ उठा रहा है।

नवारो माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स द्वारा की गई उस टिप्पणी को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि यह समय चीन को इसके लिए दोषी ठहराने का नहीं है। नवारो ने कहा, मैं नवाचार का समर्थन करता हूं, लेकिन हमें चीन को जवाबदेह ठहराना होगा।

नवारो ने कहा, इसलिए चीन को जवाबदेह ठहराने की जरूरत पर श्रीमान गेट्स और मेरे विचार अलग अलग हैं। यह निश्चित रूप से एक मामला है क्योंकि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी ने इस वायरस को दुनिया पर थोपा है। हमें यहां अमेरिका में यह कभी नहीं भूलना चाहिए।(भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख