biodatamaker

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1 लाख के करीब, 14 राज्यों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (10:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 14,506 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 11574 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 27 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 29 दिनों में 2 लाख 61 हजार 945 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 99 हजार के पार पहुंच गई। इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना के लेकर 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 34 लाख 33 हजार 345 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 27 लाख 97 हजार 092 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 25 हजार 077 लोगों की मौत हो गई और 99 हजार 602 का इलाज चल रहा है। 
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.56 प्रतिशत है। 0.23 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 197.46 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 13 लाख 44 हजार 788 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज महाराष्‍ट्र में मिले। राज्य में कोरोना के 3,482 नए मामले सामने आए, केरल में 2,993, तमिलनाडु में 1484, कर्नाटक में 968, पश्चिम बंगाल में 954 और दिल्ली में 874 नए कोरोना संक्रमित मिले।
 
14 राज्यों ने बढ़ाई टेंशन : केंद्र सरकार ने 14 राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। असम, गोवा, गुजरात, हरियाणा, मेघालय, मिजोरम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल को नोटिस जारी किया गया है। केंद्र के मुताबिक इन राज्यों में कोरोना के टेस्ट भी कम हो रहे हैं लेकिन पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। 
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

अगला लेख