ganesh chaturthi
✕

टिकट खरीदकर UP पहुंचे मजदूर, सपा-बसपा ने सरकार को घेरा

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (20:02 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मजदूरों को वापस लाने के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अब विपक्ष ने सवालिया निशान लगाना शुरू कर दिया है। ट्रेन से उत्तर प्रदेश पहुंचे मजदूरों से टिकट के पैसे लिए जाने का दावा कर अब विपक्ष जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोल रहा है।
 
दरअसल, ट्रेन के टिकटों के साथ दो मजदूरों का फोटो पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्‍वीट किया है। अखिलेश ने ट्‍वीट कर कहा कि पूरे देश में भाजपाई ये कहते घूम रहे हैं कि सरकार ने मजदूरों से टिकट के पैसे नहीं लिए हैं, जबकि देशभर में बेबस मजदूर अपनी टिकट दिखा रहे हैं।
 
लोग कह रहे हैं कि अगर ये टिकट नहीं हैं तो क्या बंधक मज़दूरों को छोड़ने पर ली गई फिरौती की सरकारी रसीद है। गरीब विरोधी भाजपा का अंत शुरू! वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्विटर के माध्यम से सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्र व राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों व बसों आदि से भेजने के लिए उनसे किराया भी वसूल रही हैं।
बीएसपी ने कहा कि यदि सरकारें प्रवासी मजदूरों का किराया देने में आनाकानी करती हैं तो फिर बसपा अपने सामर्थ्यवान लोगों से मदद लेकर मजदूरों को भेजने की व्यवस्था करने में अपना थोड़ा योगदान जरूर करेगी।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख