biodatamaker
✕

इंदौर शहर में छूट का दायरा बढ़ाया, जानिये क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?

Updated: बुधवार, 24 जून 2020 (10:57 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में अनलॉक में जिला प्रशासन ने छूट का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। छूट का दायरा बढ़ने के साथ ही अब 29 नगरी सीमा में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में सभी तरह की गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। जिला प्रशासन ने 56 दु‍कान और सराफा चौपाटी के बारे में भी फैसले लिए हैं।
 
इंदौर के जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा ‍है कि एमजी रोड, एबी रोड और रिंग रोड़ के शोरूम भी खुल सकेंगे। यही नहीं शहर के दिल कहे जाने वाले मध्य क्षेत्र राजबाड़ा सहित अन्य मार्केट में ऑड और इवन तर्ज पर दुकानें खेरची व्यापार के लिए खोली जा सकेंगी।
 
इंदौर में रेसिडेंसी कोठी में क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में उक्त फैसले लिए गए हैं। मनीष सिंह के अनुसार 56 दुकान जहां पहले काफी भीड़ रहा करती थी, यहां की दुकानें खुलेंगी जरूर लेकिन यहां से सिर्फ होम डिलीवरी की ही छूट रहेगी। नवनिर्मित 56 दुकान पर लोगों की भीड़ जमा नहीं होगी। उसके अलावा आसपास की दुकानें खुल सकेगी।
 
क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि सराफा चौपाटी पूरी तरह बंद रहेगी। होटल और चाय पोहे के ठेले सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुले रह सकेंगे। वे 10 बजे के बाद दफ्तरों और दुकानों को डिलीवरी कर सकेंगे। 
 
छूट का दायरा हाईवे पर भी बढ़ाया गया है। हाईवे के सभी रेस्टोरेंट्स व अन्य गतिविधियां शुरू हो सकेगी। शहर में मॉल, जिम और मंदिर सहित अन्य गतिविधि पर छूट देने का फैसला अगली बैठक में लिया जाएगा। 
 
मनीष सिंह ने कहा कि शादियों के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं रहेगी। किसी भी विवाह समारोह में 50 मेहमानों के अलावा 10 अन्य लोग (बैंड, घोड़ी वाले, पंडित) शामिल हो सकेंगे।
 
इंदौर के रेसिडेंसी कोठी में क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में कलेक्टर के अलावा इंदौर क्षेत्र के ज्यादातर विधायक, डीआईजी, समेत जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आने वाले दिनों में इंदौर में खुलने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई, उसके बाद ही जिला प्रशासन ने छूट का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया।
 
महू तहसील के पिकनिक स्थलों पर छूट नहीं : महू तहसील के अन्तर्गत आने वाले सभी पिकनिक स्थलों पर कोई छूट नहीं दी गई है और यहां धारा 144 लागू रहेगी। इन स्थलों पर लोगों का जाना पहले की तरह प्रतिबंधित रहेगा।
 
महू के अंतर्गत आने वाले सभी पिकनिक स्पॉट पातालपानी, वाचू पॉइंट, गिद्ध खोह, जाम गेट, शीतला माता फॉल, जोगी भड़क, कालाकुंड, चोरल डैम, चोरल नदी, कजलीगढ़, बामनिया कुंड, मेहंदी कुंड आदि को लोगों के आने जाने एवं सोशल गैदरिंग करने को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख