dharma sangrah
✕

सुखद ख़बर, लगातार कम हो रहे Corona के नए मामले, स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत बढ़ा

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (11:48 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोनावायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। देश में लगातार स्वस्थ होने वाले लागों की संख्या बढ़ने से कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,41,405 रह गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर घटकर 6.54 प्रतिशत हो गई है।
ALSO READ: कोरोना काल में इस क्षेत्र में नौकरियों में हो रही है बेतहाशा बढ़ोतरी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.96 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.54 प्रतिशत हो गई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 38,310 नए मामले सामने आए। यह लगातार 9वां दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को 45,231, रविवार को 46,963, शनिवार को 48,268, शुक्रवार को 48,648, गुरुवार को 49,881, बुधवार को 43,843, मंगलवार को 36,470 और सोमवार को 45,149 नए मामले सामने आए थे।
ALSO READ: कोरोना काल में इस क्षेत्र में नौकरियों में हो रही है बेतहाशा बढ़ोतरी
गत 24 घंटे में 58,323 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 490 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से करीब 76.03 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,23,097 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले 20,503 घटकर 5,41,405 रह गए हैं।
 
इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 6,320 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर 1,19,352 हो गई है जबकि इस दौरान 104 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,128 हो गई है, वहीं इस दौरान 10,225 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.24 लाख से अधिक हो गई है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

अगला लेख