dharma sangrah
✕

Corona virus : संक्रमण से बचने के लिए किस तापमान पर चलाएं AC, सरकार ने जारी की गाइड लाइन

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (21:34 IST)
कोरोना वायरस के संकट के बीच तेज गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी से राहत के लिए घरों में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। कोरोनो महामारी के बीच घर में लगे एयर कंडीशनर प्रयोग के संबंध में गाइड लाइन जारी की गई है।
 
AC चलाते समय गाइड लाइन की बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। यह गाइड लाइन इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनर इंजीनियर्स ने बनाई है। इसे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने जारी किया है। 
 
एसी चलाते समय रखें विशेष ध्यान : विशेषज्ञ संक्रमण के इस दौर में एसी के सतर्कता से इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं। सरकार का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बीच घर में लगे AC का तापमान 24-30 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच होना चाहिए। सरकार ने कहा है कि ह्यूमिडिटी (नमी) की मात्रा 40-70 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। एसी चलाते समय तापमान के अलावा कई दूसरी बातों का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक है। एसी चलाते समय पंखा भी चलाएं, ताकि कमरे में हवा की गति बनी रहे।
डेजर्ट कूलर में सावधानियां : डेजर्ट कूलर में एयर फिल्टर लगाना बेहतर रहेगा ताकि धूल और अन्य तरह की गंदगी अंदर न आए। कूलर टैंक की नियमित तौर पर सफाई करते रहे और रसायनों के इस्तेमाल से सेनेटाइज भी करें तो बेहतर है।
 
कर्मिशियल सेक्टर के लिए सलाह : कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए गाइड लाइन में बताया गया है कि अगर लंबे समय से एसी का इस्तेमाल नहीं किया गया है तो पहले इसकी सर्विसिंग करवा लें। लंबे समय से प्रयोग न होने वाले एसी में फंगस का खतरा भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त उस जगह पर ज्यादा से ज्यादा वेंटिलेशन होना चाहिए ताकि ताजी हवा का सकारात्मक दबाव बना रहे।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख