dharma sangrah
✕

Indore Corona Update: इंदौर में 1 ही दिन में रिकॉर्ड 612 संक्रमित आए सामने, अब तक 951 मौतें

Updated: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (12:38 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 16.22 फीसदी की रिकॉर्ड संक्रमण दर से 612 संक्रमित सामने आए हैं, जो अब तक का 1 दिन में सर्वाधिक संक्रमित आने का भी रिकॉर्ड हैं।

ALSO READ: Corona Effect : इंदौर में होली पर Lockdown का साया
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बएस सैत्या ने बताया कि गुरुवार को 3,772 कोरोना संदेहियों के सैम्पल जांचे गए। इसी के साथ अब तक 9,07,950 जांच की जा चुकी है जिनमें सामने आए 66,569 संक्रमितों में से इलाज के बाद 62,900 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को 2 संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत दर्ज किए जाने के बाद यहां 951 मौतें आधिकारिक रूप से दर्ज की जा चुकी हैं। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 2,718 तक जा पहुंच गए हैं।

ALSO READ: इंदौर के वैज्ञानिक को मिले कोरोना के 5 हजार से ज्‍यादा वेरिएंट्स
डॉ. सैत्या ने जिले में कोरोना संक्रमण की दर में आई अप्रत्याशित वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि अब तक अधिकतम 7-8 फीसदी की संक्रमण दर ही रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जनवरी 2021 में तो संक्रमण दर घटकर 2 फीसदी से भी नीचे जा पहुंची थी।

ALSO READ: Indore Corona Update: इंदौर में तेजी से पैर पसारता कोरोना, 584 नए मरीज, संक्रमण दर 13% के करीब

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर संक्रमण दर बढ़ने से स्वास्थ्य दर (रिकवरी रेट) पर प्रतिकूल असर होता है। यही वजह है कि हमारा रिकवरी रेट 98 फीसदी से घटकर 94 फीसदी से भी नीचे जा रहा है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि संयम बरतते हुए लोग कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करें। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, CJP Protest के लिए पहुंचे थे दिल्ली

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

अगला लेख