Hanuman Chalisa

थाईलैंड से खाली ऑक्सीजन टैंकरों की खेप भारत पहुंची, गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (17:11 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन के परिवहन के लिए कंटेनरों की एक खेप थाईलैंड से भारत पहुंच गई है जबकि सिंगापुर से कुछ और खाली टैंकर वायु मार्ग से मंगाए जा रहे हैं। देश में कोरोना संकट की गंभीर स्थिति के बीच ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के मद्देनजर गृह मंत्रालय की ओर से वायुसेना के परिवहन विमान से खाली कंटेनरों की यह तीसरी खेप मंगाई गई है।

ALSO READ: ऑक्सीजन के लिए हांफते देश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बाजार
 
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि बैंकॉक से कंटनेरों को हवाई मार्ग से लाया गया है। इनको लाने के काम में गृह मंत्रालय की ओर से समन्वय किया जा रहा है।  मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतीय वायुसेना का सी17 परिवहन विमान आज सिंगापुर से और खाली ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार है। इन कंटेनरों से देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ALSO READ: दिल्ली ने ली राहत की सांस, 70 टन ऑक्सीजन के साथ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
 
खाली ऑक्सीजन कंटेनरों की पहली खेप गत शनिवार को सिंगापुर और दूसरी खेप सोमवार को दुबई से मंगाई गई थी। कंटेनर लाने वाले तीनों परिवहन विमान पश्चिम बंगाल में उतरे। वहां से उन्हें ऑक्सीजन भरने के स्थानों पर ले जाया गया जहां से ऑक्सीजन की भारी मांग वाले इलाकों में इन्हें पहुंचाया जा रहा है। देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना महामारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 3,23,144 नए मामले आने से मंगलवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,76,36,307 हो गए, जबकि 2,771 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,97,894 हो गई।

 
गृह मंत्रालय 23 अप्रैल से देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद ऑक्सीजन भरने के स्टेशनों तक खाली टैंकरों एवं कंटेनरों को ले जाने के प्रयासों में समन्वय कर रहा है ताकि जरूरतमंद कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके। इसके लिए कई विशेष ट्रेन भी चलाई जा रही हैं। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

अगला लेख