Hanuman Chalisa

इंदौर में 95 नए Corona positive मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2500 के पार, 1400 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 18 मई 2020 (01:00 IST)
इंदौर। रेड जोन में शुमार इंदौर में 95 नए कोरोना मरीजों के मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2500 के पार चला गया है। जिले में रविवार को सिर्फ 1 मरीज की मौत हुई, जिससे कुल मृतक संख्या 101 हो गई है। शहर में 1400 मरीजों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
 
इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि रविवार को कुल 1511 सैंपल टेस्ट किए गए जबकि आज कुल 338 सैंपल प्राप्त हुए। 95 नए कोरोना मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2565 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि रविवार को सिर्फ 1 मरीज की ही मौत हुई है जबकि किसी भी अस्पताल से किसी भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया है। वैसे अब तक शहर में कुल 1119 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1345 है। रविवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 57 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद यहां से अब तक 2362 व्यक्तियों को उनके घर रवाना किया जा चुका है।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

'श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे'—मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर बवाल, गीता के श्लोक की व्याख्या पर छिड़ी बहस

सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, संसद मार्च में साथ चलने की अपील, आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे केजरीवाल

149वीं अहमदाबाद रथयात्रा विशेष : क्यों 15 दिनों तक बीमार रहते हैं भगवान और क्या है सरसपुर का नाता?

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

कैसे पारदर्शी होगा मंदिरों के चढ़ावे का प्रबंधन

अगला लेख