ramcharitmanas
✕

Corona India Update: 93 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, ठीक होने की दर बढ़ी

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2023 (11:46 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,82,530 हो गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,842 रह गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से कोई नई मौत न होने से मृतकों की संख्या 5,30,739 पर स्थिर है, वहीं संक्रमण की दैनिक दर 0.07 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
उपचाराधीन मरीज घटे : आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,842 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 54 की कमी दर्ज की गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
 
220.36 करोड़ खुराकें दीं : भारत में अभी तक कुल 4,41,49,949 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.36 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
4 करोड़ के पार हुए मरीज : गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख