sundarkand

इंदौर में Corona के 92 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 2470, अब तक 100 की मौत

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (00:38 IST)
इंदौर। शहर में शनिवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के 92 नए मामले सामने आए। इस तरह संक्रमित मरीजों की संख्या 2470 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में शनिवार को 92 नए पॉजिटिव केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 व्यक्ति की जान कोरोना ने ली है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शनिवार को 2090 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जड़िया ने बताया कि कोरोना से स्वस्थ होकर 19 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1119 तक पहुंच चुकी है। 244 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया गया।

5 और कंटेनमेंट क्षेत्र हुए डिनोटिफाइड : 21 दिनों से अधिक अवधि के उपरांत कोई भी कोविड पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिलने पर इंदौर के 5 और कंटेनमेंट क्षेत्र डिनोटिफाइड किए गए है। जिन कंटेनमेंट क्षेत्र को डिनोटिफाइड किया गया है, उनमें मनीषबाग, पुलिस लाइन (डी-2 जूनी-इंदौर), 813 खातीवाला टैंक (वीनस अपार्टमेंट), भोलाराम उस्ताद मार्ग (विशाल अर्बन) तथा पैलेस कॉलोनी (माणिक बाग) शामिल हैं। इन क्षेत्रों में संपूर्ण मकानों में टीम द्वारा सर्वे कर लिया गया है।

मरीजों को टीवी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा : शहर के अलग-अलग अस्पतालों के कोविड-19 वॉर्डों में भर्ती मरीजों को अकेलेपन के अहसास, ऊब और अवसाद से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से उन्हें टेलीविजन और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अकेलेपन के अहसास के कारण कोविड-19 के मरीजों में नकारात्मकता पैदा हो जाती है जिससे उनके अवसाद में जाने का खतरा रहता है। उन्हें इस खतरे से बचाने के लिए जिले के हर सरकारी और निजी अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में टेलीविजन और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख