Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में 1026 सैंपलों में से 935 Negative, 91 नए Corona मरीज मिले, 3 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 95

Updated: बुधवार, 13 मई 2020 (01:02 IST)
इंदौर। देश में कोरोना के हॉटस्पॉट (रेड जोन) में चौथे नंबर पर चल रहे इंदौर में मंगलवार को कुल 1026 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 935 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव और 91 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 91 नए मरीजों के मिलने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 2107 पर पहुंच गई है। मंगलवार को इंदौर में 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। शहर में अब तक 95 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। चार अस्पतालों से 49 मरीज भी डिस्चार्ज किए गए हैं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने देर रात अपने फाइनल मेडिकल बुलेटिन में बताया कि यह एक अच्छा संकेत है कि 1026 सैंपलों में सिर्फ 91 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात तक हमें 17 हजार 115 मरीजों के कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 
 
डॉ. जड़िया के अनुसार इंदौर जिले में कोरोना पॉजिटिव के उपचारतर मरीजों की संख्या 1038 है। 49 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कोरोना जैसी घातक बीमारी को हराकर स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 925 पर पहुंच गया है। जहां एक ओर कोरोना मरीजों की मौतें हो रही है तो दूसरी तरफ डिस्चार्ज मरीजों का सिलसिला भी जारी है।
 
सबसे ज्यादा 41 मरीज अरबिंदों से डिस्चार्ज : मंगलवार को जिन 49 मरीजों को अस्पताल से छुट्‍टी दी गई है, उनमें 41 मरीज अरबिंदो अस्पताल के हैं। 5 मरीज एमटीएच अस्पताल से, 2 मरीज चोइथराम अस्पताल से और 1 मरीज इंडेक्स हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर रवाना हुए हैं। 
 
डिस्चार्ज किए गए सभी मरीजों ने उन्हें स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों, सहयोग देने वाले स्टॉफ और नि:शुल्क इलाज के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कलेक्टर मनीष सिंह का शुक्रिया अदा किया। 
 
अरबिंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बड़नगर के रहने वाले ऋषभ और अनीता वेद आज बेहद खुश है। इन्होंने बताया कि हमें 14 दिन पहले बड़नगर से लाकर यहां एडमिट किया गया। इलाज के दौरान हमें कोई परेशानी नहीं हुई। बहुत अच्छा इलाज किया गया। आज हम पूरी तरह से ठीक है।
 
टाटपट्टी बाखल में रहने वाले अब्दुल, खजराना में रहने वाले धीरज अग्रवाल, माणिक बाग में रहने वाले मुर्तजा ने भी उनके इलाज तथा इलाज के दौरान दी गई सुविधाओं और देखरेख से बेहद प्रसन्न है। इसी तरह रानीपुरा पत्ती बाजार में रहने वाले नसरीन अंसारी भी खुश हैं। उन्होंने बताया कि मैं और मेरा 3 वर्ष का पुत्र सुलेमान अंसारी भी कोरोना की महामारी से जंग लड़ रहे थे लेकिन सबके सहयोग से हमने यह जंग जीत ली।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

अगला लेख