Daily Horoscope

Corona से स्पेन में लगातार दूसरे दिन 900 से ज्यादा लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (17:23 IST)
मैड्रिड। स्पेन (Spain) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona virus)संक्रमण के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश में ऐसा लगातार दूसरे दिन हुआ है, जब इस संक्रमण ने 900 से अधिक लोगों की जान ले ली है।
 
सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इटली के बाद स्पेन में इस वायरस से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। स्पेन में पिछले 24 घंटों में 932 लोगों की मौत हो गई। देश में अभी तक इस संक्रमण से 10,935 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,17,710 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
 
हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि होती है कि नए मामलों और मृतक संख्या के बढ़ने की दर में लगातार कमी आ रही है। पिछले सप्ताह के मध्य में संक्रमण दर 20 प्रतिशत और बृहस्पतिवार को 7.9 प्रतिशत बढ़ी थी जबकि ताजा संख्या के अनुसार इसमें 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
 
इसके अलावा रोजाना होने वाली मौत की संख्या में हो रहे इजाफे की दर में भी कमी आई है। शुक्रवार को मृतक संख्या में 9.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई, जबकि बृहस्पतिवार को यह दर 10.5 प्रतिशत और 25 मार्च को यह दर 27 प्रतिशत थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख