suvichar

90 साल की महिला ने Covid 19 को हराया, 10 जांच के बाद निगेटिव आई रिपोर्ट

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (23:52 IST)
अहमदाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण को बुजर्गों के लिए अधिक घातक माना जा रहा है,  लेकिन गुजरात के भावनगर के रहने वाले 90 वर्षीय एक पुरुष और कच्छ की रहने वाली एक महिला ने अस्पताल में कोविड-19 से कई दिनों तक जंग करने के बात उसे परास्त कर दिया है।
 
गुजरात की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि दोनों उन 40 लोगों में शामिल हैं जिन्हें संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 434 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि भावनगर में 5 अप्रैल को भर्ती कराए गए 90 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन दिया जा रहा था जबकि महिला की हालत और गंभीर थी।
 
 रवि ने बताया कि महिला 36 दिनों तक अस्पताल रही और 10 जांच रिपोर्ट में लगातार कोरोना पॉजिटिव रहने के बाद आखिरकार 11वीं जांच में उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई।
 
उन्होंने बताया कि दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने मंगलवार को राजकोट और भावनगर में बच्चों को जन्म दिया और उनके बच्चों में कोरोना का संक्रमण नहीं है। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

अगला लेख