sundarkand
✕

जानिए कोरोना वायरस से जुड़ीं 9 भ्रांतियां और उनकी सचाई

Updated: बुधवार, 18 मार्च 2020 (16:24 IST)
कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है। कोरोना को लेकर कई झूठी अफवाहें भी फैल रही हैं। कोरोना से जुड़ी ऐसी ही 9 भ्रांतियों को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड यूसीएच के क्वालिटी और संक्रामक विभाग के प्रमुख फहीम यूनुस ने उजागर किया है। फहीम यूनुस ने अपने ट्वीट में इन मिथ्स के बारे में स्पष्ट किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा है कि मैं COVID-19 के बारे में कई प्रकार की भ्रातियां सुन रहा हूं, जिनकी सचाई मैं बताना चाहता हूं।
 
भ्रांति 1. गर्मी के मौसम में कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा?
यह बिलकुल गलत है। पिछली महामारियों के इतिहास को देखा जाए तो ऐसा नहीं कहा जा सकता है। यह सिर्फ भ्रम है।

भ्रांति 2. गर्मियों में मच्छर के काटने से कोरोना वायरस और अधिक फैलेगा?
गलत, कोरोना वायरस श्वसन तंत्र से फैलता है, न कि खून से। मच्छरों से कोरोना वायरस नहीं फैलता है।
 
भ्रांति 3. अगर बिना बेचैन हुए 10 सेकंड्‍स तक सांस रोक सकते हैं तो आप COVID संक्रमित नहीं हैं?
गलत, कोरोना वायरस से संक्रमित अधिकांश युवा 10 सेकंड से ज्यादा ही अपनी सांस को रोक पाएंगे और कई बुजुर्ग मरीज ऐसा नहीं कर पाएंगे। 
 
भ्रांति 4. COVID का परीक्षण उपलब्ध नहीं है, इसलिए हमें रक्तदान करना चाहिए। ब्लड बैंक इसके लिए परीक्षण करेगा?
गलत, कोई भी ब्लड बैंक कोरोना वायरस के लिए परीक्षण नहीं कर रहा है इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए। हम सही उद्देश्य के लिए रक्तदान करें।
 
भ्रांति 5. कोरोना वायरस गले में रहता है, इसलिए ढेर सारा पानी पिएं ताकि वायरस पेट में चला जाए और पेट का एसिड उसे खत्म कर दे?
वायरस गले के माध्यम से शरीर में प्रवेश प्राप्त कर सकता है, लेकिन यह मेजबान कोशिकाओं में प्रवेश करता है। आप इसे अधिक पानी से खत्म नहीं कर सकते हैं। ज्यादा पानी पीने पर आपको बार-बार टॉयलेट जाना होगा।
 
भ्रांति 6. कार एक्सीडेंट से हर साल 30 हजार से ज्यादा लोग मारे जाते हैं, फिर कोरोना वायरस को लेकर भय क्यों?
कार दुर्घटनाएं संक्रामक नहीं हैं। इनके परिणाम हर 3 दिन में दुगने नहीं होते हैं। दुर्घटनाओं को लेकर एक जनसमुदाय में आतंक नहीं फैलता है। दुर्घटनाएं बाजार पर भी प्रभाव नहीं डालती हैं।
 
भ्रांति 7. हैंड सेनिटाइजर पानी और साबुन से अधिक बेहतर है?
साबुन और पानी वास्तव में हमारी त्वचा से वायरस को नष्ट करते हैं (यह हमारी त्वचा की कोशिका में नहीं घुस सकता है)। यह हाथ में दिखाई दे रही गंदगी को साफ करते हैं। सेनिटाइजर अगर खत्म हो जाए, तो घबराने की आवश्यकता नहीं।
 
भ्रांति 8. कोरोना वायरस को लेकर सामाजिक दूरी को लेकर अत्यधिक प्रचार हो रहा है, लेकिन यह बहुत ज्यादा नुकसानदेह नहीं है?
अभी इतना ज्यादा संक्रमण नहीं हुआ है और यह सामाजिक दूरी के कारण ही हुआ है। वरना कोरोना वायरस बहुत खतरनाक है।
 
भ्रांति 9. COVID-19 से बचने का सबसे अच्‍छा तरीका है अपने घर को कीटाणुरहित रखें और दरवाजे की हर कुंडी को साफ करें।
हाथ धोना और दूरी बनाकर रखना एक बढ़िया तरीका है। जब तक आपके घर पर किसी रोगी को नहीं पाया जाता, तब तक घर में कोई जोखिम नहीं रहता।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख