Hanuman Chalisa
✕

Covid Update: कोरोना संक्रमण के 9629 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2023 (11:42 IST)
  • कोरोनावायरस संक्रमण के 9,629 नए मामले
  • उपचाराधीन मरीज घटे
  • 29 मरीजों की मौत
Coronavirus news। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस (coronavirus) संक्रमण के 9,629 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,380 से घटकर 61,013 रह गई है। इस दौरान 29 मरीजों की मौत हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (union health ministry) की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 29 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोनावायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है। इनमें 10 वे लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 61,013 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है, वहीं दैनिक संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.61 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,43,23, 045 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,50,086 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख