sundarkand

मथुरा में 85 औद्योगिक इकाइयों को मिली Lockdown से मुक्ति, जल्द शुरू होगा काम

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (11:35 IST)
मथुरा। लॉकडाउन के कारण मथुरा जिले में बंद पड़ी 85 औद्योगिक इकाइयों को काम-काज पुन: आरंभ करने की अनुमति मिल गई है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने जिले में अब तक 85 उद्योगों के संचालन की अनुमति दे दी है।

जिले में छोटी-बड़ी कुल 1,351 औद्योगिक इकाइयां हैं। ये सभी कोराना वायरस को काबू करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण बंद कर दी गई थीं।

शासन से उद्योगों के संचालन को सशर्त हरी झंडी मिलने के बाद से जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त के कार्यालय में इकाइयां चालू करने के लिए अनुमति को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। उद्योग विभाग ने चरणबद्ध तरीके से अनुमति देनी शुरू कर दी है।

उपायुक्त (उद्योग) रामेंद्र कुमार ने कहा, ‘प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार इकाई संचालकों से घोषणा पत्र भरवाया जा रहा है, जिसमें इकाई का विवरण और कर्मचारियों की संख्या आदि कॉलम दिए हैं। जो आवेदक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर रहे हैं, उन्हें सशर्त अनुमति दी जा रही है। अभी तक जिले में कुल 85 इकाइयों को संचालन की अनुमति दी जा चुकी है। इनमें विनिर्माण और आवश्यक वस्तुओं की पैकिंग से संबंधित इकाइयों की संख्या अधिक है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

अगला लेख