dharma sangrah
✕

मप्र में 83 वर्षीय महिला की वैक्‍सीन लगवाने के बाद घर लौटते समय हुई मौत

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (21:19 IST)
गुना (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के गुना में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद घर वापस लौटते समय 83 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि शांतिबाई को एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण केन्द्र पर लाया गया। नर्स ने पूर्वाह्न 11.56 बजे टीके की दूसरी खुराक महिला को लगाई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला ने कुछ समय केन्द्र में आराम किया और बाद में वापस अपने घर के लिए रवाना हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला के बेटे घनश्याम ने उसे सड़क पर अचेत पाया। उन्होंने बताया कि महिला को उसका बेटा पहले टीकाकरण केन्द्र और वहां से जिला अस्पताल ले गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
ALSO READ: Coronavirus: क्या वैक्सीन की 1 डोज COVID-19 से बचा सकती है? जानिए
घनश्याम ने उसकी मां को बीच रास्ते में छोड़ने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदार ठहराया, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने दावा किया कि दूसरी खुराक लेने के बाद महिला स्वयं घर रवाना हो गई।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी बुनकर ने कहा, महिला की मौत का सही कारण का पता सागर से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी से विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद चलेगा।
ALSO READ: Good news : भविष्य में आम सर्दी-जुकाम जैसा बन सकता है Coronavirus
महिला का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया गया और इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं सामने आया है, जिससे पता चलता हो कि महिला की मौत टीके के कारण हुई।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख