biodatamaker
✕

इंदौर में 4 महीने के बच्चे से लेकर 82 साल के बुजुर्ग ने जीती Corona के खिलाफ जंग

Updated: रविवार, 24 मई 2020 (20:25 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला लगातार जारी है। मरीजों को दिन-प्रतिदिन स्वस्थ कर सकुशल उनके घर भेजा जा रहा है। आज इंदौर में 4 महीने के बच्चे से लेकर 82 साल तक के बुजुर्ग को स्वस्‍थ कर उनके घर भेजा गया। आज दो अस्पतालों से कुल 46 मरीज डिस्चार्ज किए गए।

इनमें सर्वाधिक 43 मरीज अरबिंदो हॉस्पिटल से तथा शेष तीन मरीज एमआरटीबी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज हुए सभी मरीजों में स्वस्थ होने का नया आत्मविश्वास और उत्साह था। वे उत्साह की नई किरण के साथ अपने घरों की ओर रवाना हुए।

अस्पताल से विदा होते समय वे उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों, सहयोगी नर्सों और अन्य सहयोग देने वाले कर्मियों का आभार व्यक्त करना नहीं भूले। पूरी श्रद्धा के साथ उन्होंने इन सभी का आभार माना।

अरबिंदो हॉस्पिटल से आज गोपालबाग में रहने वाले 4 माह के बच्चे के अलावा सबसे अधिक उम्र के नेहरू नगर निवासी 82 वर्षीय वृद्ध भी सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किए गए।

आज डिस्चार्ज मरीजों में एक पांच वर्ष की नार्थ हाथीपाला में रहने वाली बच्ची भी शामिल है। वह अपने परिजन के साथ डिस्चार्ज हुई है। उसके परिजन का इलाज भी इसी अरबिंदो हॉस्पिटल में चल रहा था।

कोरोना को परास्त कर आज एमआरटीबी अस्पताल से तीन व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हुए। डॉक्टरों के सेवाभाव और प्रशासनिक भागीदारी का ही परिणाम है कि शहर में व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से लगातार स्वस्थ हो रहे हैं।

आज डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों ने बताया कि अस्पताल में उनका ख्याल परिवार के सदस्य की भांति रखा गया। यहां सभी ने उन्हें हाथोंहाथ दवा, पानी, खाना आदि सब उपलब्ध कराया।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने अस्पताल में समस्त सुविधाओं के साथ उनका निशुल्क इलाज कराया है। डिस्चार्ज होकर घर लौटने वाले सभी व्यक्तियों ने सभी चिकित्सकों, नर्सों और जिला प्रशासन का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख