suvichar
✕

81 साल के बुजुर्ग ने 12 दिन के इलाज के बाद कोरोना को दी मात

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (20:05 IST)
इंदौर। रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में 81 साल के बुजुर्ग ने अस्पताल में 12 दिन चले इलाज के बाद शनिवार को कोविड-19 को मात दे दी। अधिकारियों के मुताबिक वे इस महामारी से उबरने वाले सूबे के सबसे उम्रदराज मरीज हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में 81 वर्षीय पुरुष कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें शहर के श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती कराया गया था।
 
उन्होंने बताया कि इस उम्रदराज मरीज के साथ ही 84 अन्य लोगों को शनिवार शाम सैम्स से छुट्टी दी गई। ये सभी लोग इलाज के बाद लगातार 2 जांचों में कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं।
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदौर देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। जिले में कोविड-19 के मरीजों की तादाद बढ़ते-बढ़ते 1,780 पर पहुंच गई है। इनमें से 87 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Top News 19 October: फायरिंग में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ, पेट्रोल में गन्ने वाला इथेनॉल मिलाने पर रोक

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अगला लेख