biodatamaker

श्रीलंका में Lockdown में फंसे 80 भारतीय, दवा तक का इंतजाम नहीं...

Published: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (23:26 IST)
नई दिल्ली। श्रीलंका में लॉकडाउन के कारण फंसे 80 भारतीय नागरिकों में पैसे खत्म होने के साथ ही घबराहट बढ़ने लगी है। विदेश में फंसा एक शख्स लॉकडाउन के चलते दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण अवसाद में जा रही अपनी पत्नी को देखकर दुखी है, एक नाविक जहाज पर पहुंचने के दौरान रास्ते में फंसा पड़ा है। इसी तरह व्यावसायिक यात्रा पर गए एक दल के परिवार वाले उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

कोलंबो में 20 मार्च से कर्फ्यू लागू है। तटीय देश में फंसे भारतीय नागरिक पिछले एक महीने से कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनके पैसे खत्म होने के साथ ही उनकी चिंता बढ़ने लगी है। इनमें से अधिकतर होटलों, गेस्ट हाउस और अपने रिश्तेदारों के घरों में ठहरे हुए हैं। इन सभी के हालात अलग हैं लेकिन सभी की घर लौटने की इच्छा एक जैसी है।

रिपुसूदन प्रसाद (मर्चेंट नेवी) ने कहा कि वह अपनी पत्नी को अवसादग्रस्त होता देख रहे हैं और उसकी दवाएं खत्म होने के बाद वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें। उन्होंने कहा, पिछले साल दिसंबर में मेरे जहाज को अगवा कर लिया गया था और हम पांच हफ्ते तक बंधक रहे। इसी समय, मेरी पत्नी अवसाद में चली गई।

कोलकाता के प्रसाद (37) ने कोलंबो से फोन पर बताया, डॉक्टर की सलाह के बाद मैं अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सात मार्च को कोलंबो पहुंचा। हम 23 मार्च को दुबई जाने वाले थे और उसके बाद एक अप्रैल को वापस कोलकाता आना था।
उन्होंने कहा कि उनके परिवार और उनकी तरह ही करीब 80 भारतीयों का यही हाल है। इसी तरह मर्चेंट नेवी के नाविक और कोलकाता निवासी अभिनव चौधरी चार मार्च को कोलंबो पहुंचे थे। इसके बाद से वहीं फंसे हैं। चौधरी ने कहा, मेरे पास 20 मार्च से तीन अप्रैल के बीच बमुश्किल कुछ खाने को बचा था।

इसके बाद दूतावास ने मेरी भोजन को लेकर मदद की और मैं किसी तरह काम चला रहा हूं। मुझे अपने जहाज पर ड्यूटी के लिए 20 मार्च को मिस्र जाने के लिए उड़ान भरनी थी।उन्होंने कहा कि यहां अकेलापन, वित्तीय संकट और अवसादपूर्ण जिंदगी है। (भाषा) 

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख