ramcharitmanas

इंदौर में Corona से 122 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 3260 पर पहुंचा

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (00:28 IST)
इंदौर। देश के रेड जोन में शामिल इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को जहां 79 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, वहीं बुधवार को इनकी संख्या 78 रही, जिसके कारण शहर में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3260 पर पहुंच गया है। यह खतरनाक वायरस अब तक शहर में 122 लोगों की जान ले चुका है।  
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया द्वारा जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 891 रही, जिसमें से 79 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 769 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 260 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि बुधवार को हमें कुल 1317 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 32 हजार 404 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। बुधवार को 18 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1555 हो चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1583 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। बुधवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 57 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2817 पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल; 676 मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

अगला लेख