biodatamaker

यूपी में 71 जिले Unlock, 4 जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (12:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में कोरोना कर्फ्यू हटाया। राज्य में अब मात्र 4 जिलों में कोरोना कर्फ्यू रहेगा।
 
सीएम योगी ने मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर को लेकर मंगलवार को एक बार फिर विचार करने के लिए कहा है। तब तक के लिए इन 4 जिलों में कोरोना कर्फ्यू के पालन कराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि रविवार को कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा निर्देश दिए कि कोरोना के कम होते संक्रमण दर के दृष्टिगत जिलों में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रखने के लिए 600 एक्टिव केस का मानक तय किया गया था।
 
अब तक 67 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट मिल चुकी है, जबकि वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम हो गई है। ऐसे में सोमवार से इन जिलों में भी सप्ताह में पांच दिन सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी और साप्ताहिक व रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में कड़ाई से लागू कराया जाए।
 
इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर जनपद की स्थिति पर सतत नजर रखी जाए। इन जिलों के संबंध में मंगलवार को विचार किया जाना उचित होगा। 
 
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। इन 4 जिलों में सक्रिय मामले 600 से अधिक हैं। इन जिलों को लेकर मंगलवार को एक बुलाई गई है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख