dharma sangrah
✕

सेना के सेवानिवृत्त कर्मियों के वृद्धाश्रम में वायरस ने 70 लोगों की जान ली

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (14:34 IST)
बोस्टन। मैसाचुसेट्स में सेना के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बने एक वृद्धाश्रम में कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 70 लोगों की मौत हो गई। राज्य और संघीय अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि लंबे समय से चल रहे इस केंद्र में किस तरह की दिक्कतें आई थीं?
ALSO READ: Corona के कोहराम के लिए अमेरिका ने चीन पर लगाया यह आरोप...
होलीओक सोल्जर्स होम में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। संघीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि यहां रहने वाले लोगों को उचित इलाज से वंचित तो नहीं किया गया था जबकि राज्य के अभियोजक इस संबंध में कानूनी कार्रवाई को लेकर विचार कर रहे हैं।
 
एडवर्ड लेपोयिन्टे ने कहा कि यह बेहद बुरा है। लेपोयिन्टो के ससुर यहां रहते थे और वे मामूली रूप से वायरस से संक्रमित थे। 
ALSO READ: कोरोना वायरसः अमेरिका के पड़ोस में चीन की 'मास्क डिप्लोमेसी'
वहीं एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि 67 सेवानिवृत्त सैनिक जो संक्रमित पाए गए थे, उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की मौत की वजह की जानकारी नहीं है। इसके अलावा यहां रहने वाले 83 व्यक्ति और 81 कर्मी भी संक्रमित हैं।
 
वहीं इस गृह के अधीक्षक ने अपनी कोशिश का बचाव किया है और राज्य के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे झूठ बोल रहे हैं कि उन्हें यहां स्थिति की भयावहता की जानकारी नहीं थी। अधीक्षक बेनेथ वाल्स को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख