ganesh chaturthi
✕

ग्वालियर में CRPF के 60 और जवान कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: रविवार, 9 अगस्त 2020 (14:56 IST)
ग्वालियर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के ग्वालियर स्थित ग्रुप सेंटर में शनिवार शाम को 60 और जवान कोरोनावायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ इस सेंटर में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। ज्यादातर बीमार जवानों का इलाज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बनाए गए अस्पताल में किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया, ‘शनिवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में 60 जवान कोरोनावायरस से संक्रमित मिले है। इसके पहले इस सेंटर में 185 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं। इसी के साथ कोरोनावायरस से संक्रमित सीआरपीएफ जवानों की कुल संख्या यहां 245 हो चुकी है।‘

सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में इतनी संख्या में कोविड-19 के पीड़ितों के मिलने के बारे में उन्होंने बताया कि वहां महाराष्ट्र और तमिलनाडु से जवानों का आना हुआ है, जिसके कारण यहां संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

कान्याल ने बताया कि ज्यादातर जवानों को ग्रुप सेंटर में बने अस्पताल में ही पृथक-वास में रखा गया है। जिन जवानों की तबियत ज्यादा खराब है, उन्हें ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में रखा गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर जवान ठीक हो रहे हैं।

कान्याल ने बताया, ‘चूंकि ये जवान ग्वालियर के निवासी नहीं है, इसलिए इनके केस का आंकड़ा ग्वालियर की रिपोर्ट में नहीं जोड़ा गया है, लेकिन कोविड-19 के राष्ट्रीय पोर्टल में इसकी प्रविष्टि की गई है। ग्वालियर जिले में कोविड-19 के अब तक कुल 2,809 मरीज पाए गए हैं, जिनमें से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख