गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 6 people died in Yavatmal due to drinking sanitizer
Written By
Last Modified: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (00:21 IST)

महाराष्ट्र : यवतमाल में सैनेटाइजर पीने से 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : यवतमाल में सैनेटाइजर पीने से 6 लोगों की मौत - 6 people died in Yavatmal due to drinking sanitizer
मुंबई। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब नहीं मिलने के बाद सैनेटाइजर पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने मारे गए 3 लोगों की मौत का कारण सैनेटाइजर पीना बताया है, जबकि इन्हीं परिस्थितियों में मरने वाले बाकी तीन लोगों का पुलिस को बिना बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को शुक्रवार को सूचित किया गया था कि वाणी के ग्रामीण अस्पताल में तीन लोगों को उल्टी आने एवं असहज महसूस करने के बाद भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजन ने बताया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लागू लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिलने पर इन लोगों ने सैनेटाइजर पी लिया था।

उन्होंने कहा कि बिना पुलिस को सूचित किए बाकी तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में जांच जारी है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
COVID-19 : देश में Corona के रिकॉर्ड 3.46 लाख नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 लाख के पार