Hanuman Chalisa

कोरोना प्रभावित ईरान से 58 भारतीयों को लेकर विमान वापस लौटा

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (17:35 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक सैन्य परिवहन विमान कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से 58 भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार को वापस लौटा। विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को सोमवार की शाम तेहरान भेजा गया था। ईरान में लगभग 2000 भारतीय रह रहे हैं। ईरान में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'आईएएफ का विमान उतरा है। मिशन पूरा हुआ। अगले पर।'

इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'ईरान से 58 भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था वापस लाया जा रहा है। आईएएफ सी-17 ने तेहरान से उड़ान भरी है और जल्द ही इसके हिंडन उतरने की उम्मीद है।'
 
गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर विमान उतरा जहां से यात्रियों को एक चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया।
 
ताजा खबरों के अनुसार ईरान में कोरोना वायरस से 237 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात हजार लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। पिछले दो सप्ताह में सी-17 ग्लोबमास्टर द्वारा इस तरह का यह दूसरा अभियान है।
 
भारतीय वायुसेना के विमान से 27 फरवरी को 76 भारतीय नागरिकों और 36 विदेशियों को चीनी शहर वुहान से वापस लाया गया था।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

भोपाल में रहवासी क्षेत्र में कमर्शियल एक्टिविटी पर निगम की सीलिंग कार्यवाही पर उठे सवाल, टॉर्च जला कर सड़क पर किया प्रदर्शन

अगला लेख