Hanuman Chalisa
✕

Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 5747 नए मामले, मरीजों की संख्या बढ़ी, 29 की मौत

Updated: शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (10:55 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,747 नए मामले आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,45,28,524 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 46,848 पर पहुंच गई है। संक्रमण से 29 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,302 हो गई। इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल से दर्ज 13 मामले भी शामिल हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 100 की वृद्धि हुई है।
 
216.41 करोड़ खुराकें दीं: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत थी। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,53,374 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 216.41 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

अगला लेख