Daily Horoscope
✕

फ्रांस में 541 और लोगों की Covid 19 से मौत, मृतक संख्या 10869 हुई

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (10:22 IST)
पेरिस। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से बुधवार को 541 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 10,869 पर पहुंच गई। शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सैलोमन ने पत्रकारों को बताया कि अब 7,148 लोग आईसीयू में हैं।
ALSO READ: Corona virus का खौफ, फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब के चिकित्सक ने आत्महत्या की
उन्होंने बताया कि तकनीकी खामी के कारण नर्सिंग होम्स से बुधवार को दैनिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया जिसका मतलब है कि मरने वाले लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। फ्रांस में इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 17 मार्च से लॉकडाउन है। केवल अनिवार्य यात्राओं को ही मंजूरी दी जा रही है।
 
सैलोमन ने बताया कि हाल के दिनों में विषाणु के फैलने की गति धीमी हुई है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे की वजह व्यापक पैमाने पर बंद हो सकता है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को कहा कि फ्रांस कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बंद की अवधि और बढ़ाएगा।
 
इसके साथ ही राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बंद की अवधि 15 अप्रैल की सीमा के बाद भी बढ़ाई जाएगी। मैक्रों विषाणु से निपटने के लिए, लिए जाने वाले नए फैसलों को लेकर सोमवार शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख