suvichar
✕

बड़ी खबर...इंदौर में 3 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 135, 53 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 3500 के पार

Updated: सोमवार, 1 जून 2020 (00:25 IST)
इंदौर। देश के प्रमुख रेड जोन में शुमार इंदौर में रविवार को कोरोना के 53 नए पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का आंकड़ा 3500 के पार चला गया है। इंदौर में 3 नई मौतों के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 135 पर पहुंच गई। यह जानकारी रात जारी किए गए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा ने कहा कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 922 रही, जिसमें से 53 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 865 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 539 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि रविवार को हमें कुल 663 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 36 हजार 635 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रविवार को विभिन्न अस्पतालों से 39 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1990 हो चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1414 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। रविवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 126 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 3338 पर पहुंच गई है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख