suvichar

अमेरिका में 52 प्रतिशत का टीकाकरण पूरा, 17 करोड़ लोगों को लगी पहली खुराक

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (09:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि देश में करीब 17 करोड़ लोगों कोरोनावायरस टीके की पहली खुराक और 52 प्रतिशत लोगों को दोनों खुराक का टीका लगाया जा चुका है।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज, जानिए क्या है इन राज्यों का हाल...
 
बुधवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि प्रत्येक पार्टी और प्रत्येक क्षेत्र के करीब 17 करोड़ लोगों को कोरोनावायरस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक 52 प्रतिशत वयस्कों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। इसमें 75 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं। टीकाकरण वाले अमेरिकियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

 
बाइडन प्रशासन को 4 जुलाई तक सभी पात्र व्यक्तियों में से 70 प्रतिशत लोगों के पूरी तरह से टीका लगाने के अपने लक्ष्य तक पहुंचने की उम्मीद है। इस समय 12 राज्यों में लक्ष्य तक पहुंच चुके हैं। 
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह टीकारकण की पहली खुराक लेने वाले लोगों को 4 जुलाई तक दूसरी खुराक का टीका लगा दिया जाएगा। टीकाकरण बढ़ाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी का उपयोग किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख