Hanuman Chalisa
✕

यूपी के गाजियाबाद में कोरोना का कहर, CMO समेत 50 अधिकारी संक्रमित

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (07:28 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों पर कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के एक दिन बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और पुलिस प्रमुख समेत करीब 50 अफसरों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में महामारी से बुरी तरह से प्रभावित जिलों में शामिल है।
 
जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि सोमवार को संक्रमित पाए गए अधिकारियों में डॉक्टर और मेडिकल कर्मी भी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि सीएमओ एनके गुप्ता जिलाधिकारी पांडेय के साथ काम कर रहे थे। गुप्ता गाजियाबाद में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए पांडेय की टीम के सदस्य थे।
 
लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को शहर में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों बेड की कमी है तो मरीजों के परिजन ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सोमवार को 33,574 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे जबकि 249 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से अब तक 11,414 लोग मारे जा चुके हैं। 
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख