biodatamaker

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के करीब, 164 मरीजों की मौत, 2673 स्वस्थ हुए

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (00:11 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण दिन-ब-दिन इंदौर में अपना दायरा फैलाते ही जा रहा है। गुरुवार को 50 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के नजदीक पहुंच गया है। शहर में 1 नई मौत के साथ ही कुल मृतक संख्या 164 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा ने कहा कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1982 रही, जिसमें से 50 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1920 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 972 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि गुरुवार को हमें कुल 3110 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 55 हजार 633 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। गुरुवार को अस्पतालों से 55 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 2673 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1135 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से गुरुवार को 64 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4109 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

101 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित : शहर में 101 साल के बुजुर्ग कोरोना संक्रमित हो गए हैं और उन्हें गंभीर हालत में अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में भर्ती किया गया है। कोरोना के शिकार होने वाले वे इंदौर के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। इससे पहले 95 साल की महिला और 90 वर्षीय महामारी की चपेट में आए थे और दोनों ही स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
 
अरबिंदो अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी के अनुसार 101 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उन्हें आईसीयू में कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है। बुजुर्ग ने बताया कि वे लॉकडाउन के बाद घर से कभी बाहर नहीं निकले थे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

अगला लेख