dharma sangrah
✕

Coronavirus : इंदौर संभाग में 2 माह में 5 कोरोना मरीजों की मौत, 2 लोगों ने नहीं लगवाई थी वैक्‍सीन

Updated: शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (19:57 IST)
इंदौर। पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग में पिछले 2 महीनों के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के बाद 5 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 2 लोगों ने महामारी रोधी टीका नहीं लगवाया था, जबकि एक मरीज पहले से एड्स से जूझ रहा था। इंदौर संभाग में हालांकि कोविड-19 का प्रकोप इन दिनों ढलान पर है।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने संभाग के आठ जिलों में महामारी से मरीजों की मौत के कारणों की समीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा शुक्रवार को आयोजित नियमित बैठक के बाद यह जानकारी दी।

बैठक में शामिल एक अधिकारी ने बताया, पिछले दो माह के दौरान इंदौर संभाग में कोरोनावायरस संक्रमण के बाद जिन पांच मरीजों की मौत हुई, उनमें से एक महिला एचआईवी संक्रमित थी जबकि अन्य महिला खून की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। तीन अन्य मरीज उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और थायराइड सरीखी पुरानी समस्याओं से पीड़ित थे।

उन्होंने बताया कि इंदौर संभाग में हालांकि कोविड-19 का प्रकोप इन दिनों ढलान पर है, लेकिन प्रशासन का जोर इस बात पर है कि सभी पात्र लोग महामारी से बचाव की एहतियाती खुराक जल्द से जल्द ले लें।(भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख