kalsarpa dosh calculator
✕

इंदौर में रिकॉर्ड 451 नए Corona मरीज सामने आए, कुल 516 मौतों से भयावह हुए हालात

Updated: बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (01:10 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों को लेकर इंदौर (Indore news) के हालात भयावह होते जा रहे हैं। मंगलवार को रिकॉर्ड 451 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज (अब तक के सबसे बड़ा आंकड़ा) सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 20834 हो गई। 7 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की तादाद 516 पर पहुंच गई है। 
 
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 3315 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2859 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 451 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हजार 834 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि मंगलवार को 1191 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 80 हजार 957 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 55364 है। 
मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 162 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 16364 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3954 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख