Daily Horoscope
✕

इन्दौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार के पार, 441 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 6 नई मौतें

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (01:18 IST)
इंदौर। लगता है कि इंदौर (Indore news) में अचानक कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों की बाढ़-सी आ गई है क्योंकि सितम्बर माहर में जहां औसतन 300 से ज्यादा मरीजों का आंकड़ा आ रहा था वह अक्टूबर में अब 400 से अधिक का हो गया है। गुरुवार को 441 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 28 हजार के पार पहुंच गई है। 6 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 621 हो गई।
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में उक्त जानकारी देर रात दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में गुरुवार को 3112 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2649 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 441 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हजार 199 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को 2067 सैंपल प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 27 हजार 499 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 70638 है। 
 
गुरुवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 204 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 23428 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 4150 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख