dharma sangrah
✕

चीन में covid 19 के 42 नए मामले, बिना किसी लक्षण के 47 संक्रमित मिले

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (11:49 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 81,907 हो गई। इसके साथ ही देश में ठीक हुए लोगों की भी दोबारा जांच शुरू कर दी गई है ताकि इस घातक वायरस के दोबारा लौटने के सारे रास्ते बंद किए जा सकें। 
ALSO READ: चीन में 76 दिन का लॉकडाउन खत्म, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कम नहीं हुआ संक्रमण का खतरा
चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 42 लोगों में से 38 बाहर से आए लोग हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि वहीं 47 ऐसे लोग वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें इसके कोई लक्षण नहीं थे। इनमें से 14 विदेश से आए लोग हैं। 
 
चीन के स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोविड-19 के 42 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 38 बाहर से आए संक्रमित हैं।

ALSO READ: Corona virus : चीन में 63 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमण का दौर लौटने का डर
चीन ने देश में कोरोना वायरस का संकट फिर लौटने की चिंताओं के बीच कोविड-19 महामारी के ठीक हुए मरीजों की फिर से जांच करने और बिना लक्षण वाले मामलों को लेकर निगरानी तेज करने का गुरुवार को आदेश दिया। वुहान में 76 दिन से चला आ रहा लॉकडाउन हटने के 1 दिन बाद इस कदम की घोषणा की गई है।
 
वुहान से ही इस महामारी की शुरुआत हुई थी। देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 3,336 और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 81,907 हैं। इनमें स्वस्थ हुए 77,455 लोग भी शामिल है। एनएचसी ने बताया कि बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए कुल 1,097 लोगों में से 349 विदेश से आए लोग हैं, जो अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
ALSO READ: 'Wuhan virus' अब और नहीं, अमेरिका - चीन 'युद्धविराम' की स्थिति में
नई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन लोगों में वायरस के बुखार, खांसी या गला खराब होने जैसे कोई लक्षण नहीं थे लेकिन ये जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। हांगकांग में 4 लोगों की मौत के साथ वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 973 हो गई थी। मकाऊ में 45 और ताईवान में 380 मामले हैं जिनमें मारे गए 5 लोग शामिल हैं।
 
नए नियमानुसार कोविड-19 से ठीक हुए लोगों को फिर से डॉक्टर के पास जाना होगा, फिर से जांच करानी होगी और उनके स्वास्थ्य पर नजर भी रखी जाएगी।  चीन में गुरुवार तक 77,455 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
 
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 के ठीक हुए रोगियों को चिकित्सा निगरानी के वास्ते या तो घर में या एकांतवास केंद्र में 14 दिन तक पृथक रहना होगा।  वहीं चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के नेतृत्व वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने भी आह्वान किया है कि निगरानी तेज की जाए और बिना लक्षण वाले मामलों की जांच में तेजी लाई जाए। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख