suvichar
✕

इंदौर में फिर मिले Corona के 259 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा 13752 पर पहुंचा

Updated: गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (02:16 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण ने जिस तेजी के साथ रफ्तार पकड़ी है, उसने सभी को अचंभित कर डाला है। जिले में अगस्त से कोरोना वायरस संक्रमण की आई तूफानी तेजी का ही नतीजा है कि रोजाना मिल रहे नए मरीजों का आंकड़ा ढाई सौ से कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मई में पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 20 से 40 के बीच थी जो अब बेतहाशा बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को 259 नए मरीज मिले, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 13752 पर पहुंच गया है। 4 नई मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 406 हो गई।
 
उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में बुधवार को 2997 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2720 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 259 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हजार 752 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 944 सैंपल प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 22 हजार 412 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 2 सितम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 16059 है। 
 
बुधवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 104 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 9497 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3849 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख