ganesh chaturthi

इंदौर में Corona से 402 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 13493 पर पहुंचा

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (01:40 IST)
इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर (Indore news) में मंगलवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से होने वाली मौतों का आंकड़ा 400 के पार चला गया। 243 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 13493 पर पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में मंगलवार को 2994 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2692 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 243 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हजार 493 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार मंगलवार को 1387 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 19 हजार 415 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 1 सितम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 14256 है। 
 
मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 125 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 9393 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3698 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख