Daily Horoscope
✕

राजस्थान में Corona से 4 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2034 पहुंची

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (23:28 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण से 4 और लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार रात तक बढ़कर 2034 हो गई।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के 75 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल सर्जरी की जरुरत को लेकर 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई और लेकिन दूसरी में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने से पहले ही 22 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई थी।

एसएमएस अस्पताल में भर्ती 60 साल के एक व्यक्ति की 23 अप्रैल यानी गुरुवार को मौत हो गई। रामगंज इलाके के इस व्यक्ति को 22 अप्रैल को भर्ती करवाया था। उनकी जांच रिपोर्ट भी मौत के बाद आई है, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इसी तरह मोटी डूंगरी रोड से 60 साल के एक व्यक्ति को अकस्मात मौत के बाद 22 अप्रैल को एसएमएस लाया गया था। उनके भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं आदर्श नगर की 70 साल की एक वृद्धा की शुक्रवार को मौत हो गई। वे संक्रमित थीं और यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें ह्दय धमनी संबंधी शिकायत भी थी।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 32 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं शुक्रवार रात नौ बजे तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नए मामले आए जिनमें कोटा में 22, जयपुर से 36, जोधपुर से छह, झालावाड़ में चार, भरतपुर में एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख