sundarkand
✕

बड़ी खबर, इंदौर में मिले 5 Corona पॉजिटिव, प्रशासन की लोगों से अपील

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (09:28 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस ने अब मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन में भी दस्तक दे दी है। इंदौर में 5 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक व्यक्ति उज्जैन का है।
 
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया के अनुसार, मंगलवार को इंदौर से कुल 13 मरीजों और आसपास के जिलों से 8 सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी सेंपलों की जांच इंदौर के ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मौजूद वायरोलॉजी लैब में हुई है।

जांच में इंदौर के 4 मरीजों और उज्जैन के एक मरीज में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। चारों का ही इलाज फिलहाल निजी अस्पतालों में चल रहा है जबकि उज्जैन निवासी मरीज का इलाज MYH में हो रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
इन 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। इससे पहले 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कहा है कि इस बात को लेकर पैनिक की आवश्यकता नहीं है। सभी मरीज़ों की हालत स्थिर है और वे चिकित्सीय निगरानी में है। सभी का बेहतर इलाज हो रहा है और अन्यत्र संक्रमण नहीं हो, इसके पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
 
कलेक्टर जाटव ने कहा है कि प्रशासन आम जनता को जरूरी सामान घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए ठोस उपाय कर रहा है। ज़रूरी सामान घर पर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन स्टोर्स, वेंडर और विक्रेताओं के डिटेल्स जल्द जारी किए जाएंगे ताकि ऑनलाइन ऑर्डर कर घर पर ही आवश्यक वस्तुएं मिल सके।
 
मंगलवार को ग्वालियर में मिले 2 संदिग्ध मरीजों की खबर आई थी। ग्वालियर में दो मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इनमें से 1 मरीज ग्वालियर और 1 शिवपुरी का रहने वाला है। देर शाम प्रशासन द्वारा इस बात की पुष्टि की गई की दोनों मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में 222 होम क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों में से सिर्फ 14 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी थी। इनमें से 162 लोगों को मुक्त कर दिया गया था। 46 लोगों के सेंपल अभी तक जांच में लिए गए हैं और इसमें से 32 के सेंपल निगेटिव आ चुके हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख