Daily Horoscope
✕

Lockdown पर बच्चों ने पूछे 21 दिन में 4.6 लाख सवाल

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (20:22 IST)
नई दिल्ली। सरकार की ओर से बच्चों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 'चाइल्ड लाइन 1098' पर 21 दिन में कुल 4.6 लाख कॉल का जवाब दिया गया है। इनमें से अधिकतर कॉल लॉकडाउन के दौरान आईं।

'चाइल्ड लाइन 1098' ने एक बयान जारी कर बताया कि ये सभी कॉल 20 मार्च से 10 अप्रैल के बीच उठाई गईं। चौबीस घंटे, सातों दिन काम करने वाले इस हेल्पाइन नंबर को 571 जिलों में बच्चों की मदद के लिए शुरू किया गया था।

बयान में कहा गया है कि 30 प्रतिशत कॉल देश के उत्तरी क्षेत्र से आईं। इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र से 29 प्रतिशत, दक्षिणी क्षेत्र से 21 प्रतिशत और पूर्वी क्षेत्र से 20 प्रतिशत कॉल की गईं।

हेल्पलाइन नंबर पर कोविड-19 के अलावा जिला स्तर की मदद से किए जा रहे राहत कार्यों के बारे में भी जानाकरी मुहैया कराई जा रही है। बयान में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान आगे बढ़कर काम कर रहे लोगों की ओर से 9,385 कॉल आईँ।

हेल्पलाइन के अनुसार, इनमें से 30 प्रतिशत कॉल महामारी से संबंधित हालात को लेकर थीं। कोरोना वायरस से संबंधित कॉल के दौरान 91 प्रतिशत लोगों ने भोजन का अनुरोध किया जबकि छह प्रतिशत लोगों ने चिकित्सा सहायता और शेष लोगों ने परिवहन के लिए संपर्क किया।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख