Daily Horoscope
✕

Corona virus : प्रयागराज की मस्जिद में मिले 37 लोग, 7 इंडोनेशियाई शामिल

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (13:45 IST)
प्रयागराज। कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण देशभर में जारी बंद के बीच मंगलवार को काटजू रोड स्थित शेख अब्दुल्ला मस्जिद में 37 लोग मिले हैं जिनमें इंडोनेशिया के 7 नागरिक भी शामिल है। इन्हें जार्ज टाउन स्थित कमला भवन में पृथक रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शेख अब्दुल्ला मस्जिद में स्थित मुसाफिरखाना में ये लोग 22 मार्च से ठहरे थे जिसमें से 9 लोग ऐसे हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्‍लीगी जमात में शामिल हुए थे।

उन्होंने बताया कि तब्‍लीगी जमात में शामिल लोग ट्रेन से 22 मार्च को प्रयागराज आए और इस मस्जिद में ठहरे। मस्जिद के प्रबंधक ने पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी, इसलिए मस्जिद के प्रबंधक वसीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि मरकज में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने का खुलासा होने और इनमें प्रयागराज के लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एडीएम (शहर) अशोक कनौजिया सहित कई अधिकारी पुलिसबल और डॉक्टरों की टीम के साथ शेख अब्दुल्ला मस्जिद पहुंचे जहां इन 37 लोगों को ठहरे हुए पाया गया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों में केरल और पश्चिम बंगाल से एक-एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने ऐहतिहात के तौर पर अन्य धार्मिक स्थल, धर्मशाला और होटलों में भी तलाशी शुरू कर दी है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख