Daily Horoscope

339 सांसद बने Corona वीर, सांसद निधि से दिए 365 करोड़

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (07:36 IST)
नई दिल्ली। कोरोना के संक्रमण के कारण उपजे संकट से निपटने में सहायता के लिए अब तक 339 संसद सदस्य सांसद निधि से 365 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी कर चुके हैं। 
 
राज्यसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सांसद निधि से केंद्रीय पूल में सहायता राशि देने वालों में उच्च सदन के 74 सांसद शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने हाल ही में सांसद निधि का पैसा कोरोना संकट से निपटने के लिए देशव्यापी स्तर पर चल रहे राहत कार्यों में भी देने की अनुमति दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने दोनों सदनों के सदस्यों से सांसद निधि से सहायता राशि देने की अपील की थी।
 
लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के खिलाफ जंग में सहायता के लिए उच्च सदन के 74 सदस्यों ने 100 करोड़ रुपए और निचले सदन के 265 सदस्यों ने 265 करोड़ रुपए सांसद निधि से सहायता राशि दी है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख