Hanuman Chalisa

इंदौर में 4 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 153 हुई, Corona संक्रमितों का आंकड़ा 3700 के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जून 2020 (00:35 IST)
इंदौर। कोरोना महामारी में देश के प्रमुख हॉट स्पॉट में शुमार इंदौर में शुक्रवार को 35 नए मरीज मिलने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का आंकड़ा 3700 के पार पहुंच गया है। शहर में 4 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 153 हो गई। यह जानकारी रात जारी किए गए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई है। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा ने कहा कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1135 रही, जिसमें से 35 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1048 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 722 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हमें कुल 1606 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 42 हजार 827 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से 81 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 2324 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1145 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से शुक्रवार को 39 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 3958 पर पहुंच गई है।

उज्जैन में कोरोना से अब तक 62 लोगों की मौत : कोरोना संक्रमण के कारण उज्जैन में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल ने दी। 
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 20 मरीज ठीक हुए। अब तक स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या 558 हो गई है। फिलहाल 99 मरीजों का उपचार जारी है। आज कुल 277 सैंपल प्राप्त हुए हैं।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा: रग्गी नाला में भूस्खलन, कई वाहनों पर गिरे पत्थर

अगला लेख