Daily Horoscope
✕

जम्मू कश्मीर में कोरोना से 3450 की मौत, ब्लैक फंगस की भी दस्तक

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (12:39 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना के कारण मौत के आंकड़ों में तेजी के साथ ही अब ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश में एक मामला ब्लैक फंगस का आया है। जबकि मरने वालों की संख्या 3450 को पार कर गई है। चिंता की बात यह है कि मौतों के मामले में जम्मू अब कश्मीर से आगे निकलने की दौड़ लगाए हुए हैं।

ALSO READ: Ground Report : इंदौर में अचानक सख्त कर्फ्यू को लोगों ने बताया तुगलकी फरमान, वेबदुनिया टीम ने जानी जमीनी हकीकत...
जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीज भी मिलने लगे हैं। कोरोना के बीच ब्लैक फंगस एक नई चुनौती बनकर आया है। जीएमसी जम्मू में शुक्रवार को ब्लैक फंगस का पहला मरीज पाया गया है जिसमें इस बीमारी के लक्षण देखने को मिले। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने इस बारे में जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार जीएमसी जम्मू में भर्ती कोरोना मरीज का शुगर स्तर अधिक था और उसे स्टेरायड देना पड़ा जो कि ब्लैक फंगस होने का मुख्य कारण हो सकता है। मरीज कोरोना निगेटिव हो चुका है पर उसकी हालत गंभीर है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस कोरोना की तरह एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता है।

इस बीच कोरोना संक्रमण के बीच जिले में मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कारोना के कारण या फिर अन्य कारणों से हुई मौतों पर अप्रैल में सर्वाधिक 2200 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। वहीं, मई के पहले पांच दिन में ही 600 डेथ सर्टिफिकेट नगर निगम ने जारी किए। प्रदेश में कोरोना 3450 लोगों को लील चुका है।

ALSO READ: Data Story : लगातार 5वें दिन 3 लाख से कम मामले, 21 दिन में 10 बार 4000 से ज्यादा की मौत
सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण मौतों का ग्राफ बढ़ा है। उक्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हर रोज साठ से सत्तर के बीच लोग मर रहे हैं। जीएमसी में मरने वालों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जीमएसी में मौत के बाद लिखित जानकारी नगर निगम के पास आती है। इसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होता है। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख