biodatamaker
✕

इंदौर में 34 नए Corona पॉजिटिव मिलने सें संक्रमितों की संख्या 4810 पहुंची, 3 नई मौतें

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (00:54 IST)
इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को 34 कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4810 पर पहुंच गया है। शहर में 3 नई मौतें हुई। इस महामारी से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा देर रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि शुक्रवार को टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1447 रही, जिसमें से 34 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1447 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 810 पर पहुंच गया।
 
डॉ. जड़िया के मुताबिक शुक्रवार को हमें कुल 1438 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 90 हजार 188 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।‍ शहर के विभिन्न अस्पतालों से 63 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3727 हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 842 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से शुक्रवार को 6 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4580 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख