Hanuman Chalisa
✕

भारत में अब तक कोरोना वायरस से 324 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 9,352

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (00:48 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 51 लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 324 हो गई है जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,352 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 8,048 लोग संक्रमित हैं, 979 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
रविवार रात से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में 22, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में 7-7, दिल्ली में 5, गुजरात में 4, पश्चिम बंगाल में 2 और तमिलनाडु, झारखंड एवं आंध्र प्रदेश में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कारण मरने वाले 324 लोगों में से सर्वाधिक लोग महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र में इस संक्रमण से अब तक 149, मध्यप्रदेश में 43, गुजरात में 26 और दिल्ली में 24 और तेलंगाना में 16 लोगों की मौत हुई है।
 
पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 11-11 लोगों की और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में 7-7, कर्नाटक में 6, उत्तर प्रदेश में 5, जम्मू-कश्मीर में 4, हरियाणा एवं राजस्थान में 3-3 और झारखंड में 2 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।
हालांकि विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार तक कम से कम 335 लोगों की मौत हुई और 9594 लोग संक्रमित हुये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विभिन्न राज्यों ने जो आंकड़ों मुहैया कराए हैं, उनमें बड़ा अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है।
 
मंत्रालय के सोमवार शाम के आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक संक्रमित मामलों की पुष्टि महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 1,985, इसके बाद दिल्ली में 1,154 और तमिलनाडु में 1,075 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
 
कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले राजस्थान में 812, मध्यप्रदेश में 604, गुजरात में 539, तेलंगाना में 562, उत्तर प्रदेश में 483, आंध्र प्रदेश में 432, केरल में 376 और जम्मू-कश्मीर में 245 हैं।
 
इसके अलावा कर्नाटक में 247, हरियाणा में 185, पंजाब में 167, पश्चिम बंगाल में 152, बिहार में 64, ओडिशा में 54, उत्तराखंड में 35, असम में 29, हिमाचल प्रदेश में 32, असम और छत्तीसगढ़ में 31-31, चंडीगढ़ में 21, झारखंड में 19, लद्दाख में 15, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख