shradh paksha
✕

बड़ी खबर, सिंगापुर में 3 साल की भारतीय बच्ची भी Corona पॉजिटिव

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (08:48 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में दर्ज किए गए कोविड-19 के 73 नए मामलों में 3 वर्षीय एक भारतीय बच्ची भी शामिल है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 600 के पार हो गई है।
 
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 73 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है। दर्ज किए गए नए मामलों में से 38 लोग यूरोप, उत्तर अमेरिका, आसियान देशों और एशिया के अन्य हिस्सों से यात्रा करके लौटे थे जबकि शेष लोगों को संक्रमण देश में ही हुआ।
 
कोरोना वायरस संक्रमित लोगों में 18 लोग फेंगशन में एक किंडरगार्डन केंद्र (पीएपी कम्युनिटी फाउंडेशन) स्पार्कलेटोट्स से संबंधित हैं। सभी पीसीएफ केंद्रों को गुरुवार से चार दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया है।
 
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार किंडरगार्डन केंद्र से संबंधित 18 संक्रमित लोगों में प्रधानाचार्य समेत 14 स्टाफ सदस्य हैं। शेष चार लोग प्रधानाचार्य के परिवार के सदस्य हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 404 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 17 की हालत नाजुक हैं और वे आईसीयू में हैं। अन्य की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। इसके अलावा 106 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख