sundarkand
✕

अमेरिका में 30 लाख लोग और हुए बेरोजगार, छंटनी जारी रहने की आशंका

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (11:48 IST)
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी के चलते करीब 30 लाख अमेरिकियों ने बीते सप्ताह बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया। अमेरिका में ज्यादातर राज्यों द्वारा कई कारोबारों को दोबारा खोलने की इजाजत देने के बावजूद कंपनियां छंटनी के लिए मजबूर हैं।
ALSO READ: अमेरिका में बेरोजगारी दर अप्रैल में 14.7 प्रतिशत पर पहुंची, महामंदी के बाद सबसे ऊंचा स्तर
सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ 2 महीनों में करीब 3.6 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पिछले सप्ताह करीब 8.42 लाख लोगों ने स्वरोजगार और अस्थायी श्रमिकों के लिए एक अलग योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया।
 
ये आंकड़े बताते हैं कि रोजगार बाजार एक बड़े संकट की चपेट में है और अर्थव्यवस्था गहरी मंदी का सामना कर रही है। कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि एक और सहायता पैकेज के बिना हजारों छोटे व्यवसाय दिवालिया हो जाएंगे जिससे लाखों लोग बेरोजगार होंगे। दूसरी ओर केंद्रीय सरकार और स्थानीय सरकारों को राजस्व में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। (भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

अगला लेख